EPaper SignIn

प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखते हुए इस योजना को लागू किया
  • 151159817 - ABHISHEK VERMA 0



हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर थाना क्षेत्र सुजानपुर

एक देश एक राशन कार्ड की सुविधा अगर भारत में लोगों को मिली है तो इसका सारा श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है   प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखते हुए इस योजना को लागू किया ताकि इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना  पड़े यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी में  पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनुदान योजना पर कहीं   कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का सुजानपुर उप मंडल अधिकारी के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों भाजपा मंडल पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया   अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को  मना रहा है   और आज संयोगवश केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हिमाचल में आए हैं  और आज के ही दिन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनुदान योजना के तहत लोगों को इस योजना का लाभ दे रहे हैं  और प्रदेश की जनता से सीधा संवाद भी कर रहे हैं   पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा  पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर देश की तरक्की करनी है देश के साथ प्रदेश को भी विकास में अग्रसर बनाना है तो सबसे पहले गरीब वर्ग का उत्थान होना चाहिए  समाज के निर्धन परिवार को अगर हम सबसे पहले बेहतर बनाने की सोचेंगे तो देश अपने आप बुलंदी पर पहुंच जाएगा   उन्होंने कहां की देश के मुश्किल समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के लोगों का ख्याल रखा निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया इसके साथ साथ स्वास्थ्य शिक्षा का भी पूरा ख्याल रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को सुविधा दी है   जिसके लिए प्रदेश के साथ-साथ देशवासी उन का धन्यवाद करते हैं    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा चलाई गई नीतियों पर काम करते हुए आगे बढ़ रही है देश के प्रधानमंत्री ने महंगाई से राहत मिले इसका भी पूरा ख्याल रखा है  इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पात्र लोगों को निशुल्क राशन भी वितरित किया     इस मौके पर एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह,  जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी बमसन विकास खंड  के बीडीओ वीरेंद्र कौशल, नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल, बीडीसी अध्यक्ष रीना देवी,  सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महासचिव पवन शर्मा, सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर,  महिला मोर्चा अध्यक्ष  अर्चना चौहान , ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविन्द्र ठाकुर समाजसेवी विजय बहल सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

Id 151159817 थाना क्षेत्र सुजानपुर से अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात