हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर थाना क्षेत्र सुजानपुर
सुजानपुर में शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनुदान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया लाइव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की अगुवाई की गई सुजानपुर में कार्यक्रम में विशेष रूप से सुजानपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार उपस्थित रहे तहसील परिसर में केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश मुख्यमंत्री का लाइव संवाद लोगों के साथ सुनने को मिला इस मौके पर सुजालपुर उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में लाइव कार्यक्रम का सीधा संवाद लोगों ने सुना और देखा इसके साथ-साथ सरकारी राशन की दुकानों सोसाइटी आदि में भी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया अपने संबोधन में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता ने बताया केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की जय राम सरकार सीधा संवाद करके लोगों के साथ रूबरू हो रही है जिससे यह साफ पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी पारदर्शिता के साथ पूरे देश और प्रदेश में काम कर रही है हाल ही में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा सीधा संवाद करके कोविड-19 को लेकर हिमाचल के लोगों से वार्तालाप किया गया था वही अब केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनुदान योजना के तहत लोगों से सीधा संवाद किया गया और पंचायत स्तर पर लोगों को निशुल्क राशन भी वितरित किया गया उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद और केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन पर शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है जिसके लिए शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनता उन का तहे दिल से आभार प्रकट करती है इस मौके पर भाजपा मनोनीत पार्षद तिलक राज कश्यप लता राणा अनीता मेहरा के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारी स्थानीय लोग उपस्थित रहे
Id 151159817 थाना क्षेत्र सुजानपुर से अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट