*फास्ट न्यूज इंडिया*
विधायक कोष से विधानसभा क्षेत्र में 26 लाख रुपये के विकास कार्य की अनुशंसा स्वीकृति
राजस्थान झालावाड़: खानपुर 25 सितंबर 2021 को खानपुर बकानी विधायक " *नरेन्द्र नागर"* ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये स्थानीय विकास योजना अंतर्गत सत्र 2021-22 में विधायक कोष से निम्न कार्य करवाने की अनुशंसा स्वीकृत की गई।
1. गुरजेनी जरगा मैंन रोड़ से रामेश्वर के खेत तक ग्रेवल सड़क निर्माण एक लाख लागत।
2. दहीखेड़ा माहिरा रोड पर सामुदायिक भवन निर्माण 4.50 लाख लागत।
3. बहड़ावदा में सामुदायिक भवन निर्माण 4.50 लाख लागत।
4. मुंडेरी पल्लवन स्कूल से कालबेलिया बस्ती इंटरलॉकिंग खरंजा 4 लाख लागत।
5. मण्डावर पुलिया थाना के पास स्वागत कक्ष निर्माण 5 लाख लागत।
6. रिछवा बालाजी महाराज के पास ट्यूबवेल निर्माण 1.60 लाख लागत।
7. बड़ाय राधास्वामी सत्संग व्यास के पास ट्यूबवेल निर्माण 2 लाख लागत।
8. करलगाँव भेरूलाल सुथार के मकान के पास हेण्डपम्प निर्माण 1.40 लाख लागत।
9. गोविन्दपूरा राजकीय प्राथमिक स्कूल के पास ट्यूबवेल निर्माण 2 लाख लागत।
उपरोक्त विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक नागर का आभार व्यक्त किया।।