EPaper SignIn

हिमाचल: - आंगनवाड़ी केंद्र में निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर: नेहरू युवा केंद्र संगठन हमीरपुर द्वारा ग्राम पंचायत रंगड़ के गांव टपरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र सुजानपुर के स्वयंसेवक विनीत एवं ममता ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अश्विनी कुमारी और शर्मिला देवी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पोषक आहार एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने अपने प्रश्न भी रखें जिनका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जवाब भी दिया।

इस मौके पर महिलाओं ने पोषण अभियान को सफल बनाने का नारा दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पोषण अभियान को अपने गांव व पंचायत में जागरूकता हेतु आगे बढ़ाएंगे एवं लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि आमजन को सही पोषण की जानकारी प्राप्त हो सके।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 25/09/2021


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात