सम्भल : धनारी थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर में रंजिश के चलते ग्रामीण ने किसान के घर में बंध रही गाय की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी व पीड़ित किसान को थाने ले गई। किसान ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी रामकेश सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी गाय घर के आंगन में बंध रही थी। गांव के ही एक युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर गाय को मार दिया। किसान रामकेश ने डायल 112 पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार पाठक ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गाय मारने जैसी कोई सूचना नहीं है। दोनों पक्षों को पीआरवी लेकर आई थी।
सम्भल सवांददाता: सुरेन्द्र सिंह 151030950