EPaper SignIn

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव का भव्य स्वागत ll
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0



कासगंज में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का स्वागत सम्मान समारोह एवं जिला सम्मेलन आयुर्वेद संस्थान मस्तीपुर में ईश्वरी प्रसाद यादव पूर्व प्रधान की अध्यक्षता एवं मनोज यादव के संचालन में सम्पन्न हुआ।
समारोह में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यादव महासभा एक सामाजिक संस्था है जो यादव समाज के साथ साथ सर्व समाज के सामाजिक उत्थान, सामाजिक कल्याण, राष्ट्र निर्माण व सामाजिक सौहार्द आदि सामाजिक विषयों पर कार्य कर रही है। सभी सजातीय बन्धुओं से विशेष अपील करते हुए अपील की कि सभी लोग अति शीघ्र वैक्सीन लगवाये तथा पर्यावरण सुधार के लिए विशेष कार्यक्रम चलवाये जायेंगे । तथा ओबीसी वर्ग की जनगणना जातिगत व अहीर रेजिमेंट की मांग पर विशेष जोर दिया। आज द्वितीय चरण के दौरे का शुभारंभ गाजियाबाद से हुआ वहां से नोएडा, बुलंदशहर अलीगढ़ होते हुए जनपद कासगंज के भानुप्रताप सिंह यादव जिलाध्यक्ष कासगंज के मस्तीपुर पर प्रथम आगमन पर महेश यादव संघर्षी अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष , संजय यादव जिलाध्यक्ष हाथरस एवं भानुप्रताप सिंह यादव जिला अध्यक्ष कासगंज के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान किया।
महेश यादव संघर्षी अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष एवं संजय यादव जिला अध्यक्ष हाथरस ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग्यता प्राप्त प्रतिभाओ का सामाजिक सम्मान व अभिनंदन किया जाएगा।

स्वागत सम्मान समारोह में सतेन्द्र आर्य, आलोक यादव, जसवीर सिंह यादव, जयसिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, बृजेश पहलवान जिलाध्यक्ष युवजन सभा , राहुल यादव जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, विनय यादव जिला अध्यक्ष अलीगढ़,सरनाम सिंह यादव,कृपाल सिंह यादव, रामनरेश यादव मुखिया जी, उदयवीर सिंह, डॉ.रोहिताश यादव,प्रेम सिंह यादव, रविन्द्र यादव,शेर सिंह, अरुण यादव, राजेंद्र सिंह,राजिस्टर सिंह, गजेन्द्र सिंह, विजय यादव, अवनीश यादव,मुनीश यादव,अनुज यादव, राधे यादव,प्रेम सिंह यादव आदि l कासगंज संवाददाता संजय सिंह 151110069,

 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात