नंदगंज थानां क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर दो बजे बरसात के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी विवेक यादव(20) पुत्र वकील यादव झुलस गया।परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज ले आये जहाँ से इलाज किया गया। इसी कड़ी में नैसारा पेट्रोल पम्प के शेड में बरसात से बचने के लिये दर्जनभर लोग खड़े थे। वहां पर भी आकाशीय बिजली की चपेट में एक महिला सहित तीन लोग झुलस गये। महिला नंंदगंज क्षेत्र की, लखनचनपुर निवासी लौटन राजभर एक व्यक्ति मऊ का बताया जा रहा है। सभी को हल्का झटका लगा है। बताया जाता है कि वकील यादव की नैसारा पेट्रोल पंप के सामने चाय की दुकान है। उसका 20 वर्षीय पुत्र विवेक दुकान में उसकी मदद करता था।गुरुवार की दोपहर 2 बजे अचानक छीटे पड़ने लगा। तभी उसका लड़का दुकान से घर जा रहा था।अभी घर के दरवाजे के पास पहुंचा ही था कि आकाशीय बिजली के चपेट आ गया और उसका पैर झुलस गया।परिजन उसे नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहाँ इलाज किया गया। शेष तीन झुलसे लोगों को एम्बुलेंस से गाजीपुर अस्पताल जे जाया गया है।