EPaper SignIn

भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी ll
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0



कासगंज नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित आदि किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने प्रत्येक बूथ पर जयंती को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षो को जिम्मेदारी दी। सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत के साथ जुटने की अपील की। बूथ पर उपस्थित लोगों को योगी सरकार की साढ़े 4 वर्ष की उपलब्धियों की किताब भी बांटी गई। पन्ना प्रमुख बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनिल पुंढीर, नीरज शर्मा, डा. बीडी  राणा, महेंद्र सिंह राणा, जय सिंह वर्मा, रमेश साहू, शरद गुप्ता, अनुरोध प्रताप सिंह, उत्तमचंद पाथरे, रामनिवास राजपूत, मनीषा गुप्ता, विजय लक्ष्मी, केके सक्सेना, मनोज शर्मा, डा. शेलेन्द्र यदुवंशी, सुनील पांडेय, शांतनु चौधरी, विकास अवस्थी, श्यामु यादव, अमित बाबा, राजीव यादव, कमल सक्सेना, डा. हर्ष कुमार, प्रवीण पांडेय, संजय मूना, स्नेहलता शर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, तारिक सिद्दकी, नन्ने बाबू, अनुराग विंदल, सर्वेश दुबे, हरी सिंह, इंद्रवेश वर्मा मौजूद रहे। कासगंज संवाददाता संजय सिंह 151110069,

 

 

 


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात