महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर युवा मतदाता व लोकतंत्र का भविष्य विषयक छात्र संसद का आयोजन किया गया |जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय एथलीट एवम स्वीप अम्बेसडर नीलू मिश्रा ने अपना उद्बोधन में *लोकतंत्र के महापर्व व आदर्श लोकतंत्र की स्थापना हेतु युवाओं की सशक्त भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को उनकी सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका केनिर्वहन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के उज्जवल भविष्य का आधार है युवा। * | अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ के.के.सिंह ने *युवाओं को सशक्त लोकतंत्र की स्थापना एवं सफलता हेतु नैतिक ,चारित्रिक और मौलिक सिद्धांतों को ग्रहण कर अपने चरित्र में समावेशित करने के लिए प्रेरित किया*| उक्त कार्यक्रम का संयोजन आयोजन सचिव डॉ उर्जस्विता सिंह ने किया| कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यक्रम अधिकारियों यथा डॉ निशा सिंह ,डॉ नंदिनी सिंह, डॉक्टर अंकिता गुप्ता ,डॉ अर्चना गोस्वामी, डॉक्टर राम प्रकाश यादव, डॉक्टर अनुकूल चंद्र राय, डॉक्टर पारिजात सौरभ ,डॉ दुर्गेश उपाध्याय, डॉक्टर मुकेश पंथ ,डॉक्टर मनोज त्यागी, डॉक्टर अभिलाषा जयसवाल, डॉक्टर सुरेखा जायसवाल डॉक्टर जया कुमारी आर्यन, डॉक्टर नवरत्न सिंह, डॉ.अनीता के अलावा बहुतों की संख्या में स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं की उपस्थिति दर्ज की गई| कार्यक्रम का संचालन सह -आयोजन सचिव डॉक्टर किरन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सह- आयोजन सचिव डॉक्टर पारिजात सौरभ ने किया। वाराणसी से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट 151115387