यूपी के जनपद इटावा के क्षेत्र भरथना से आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी किसानों व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मैदान में उतरेगी। यह बात समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने नगर में प्रथम आगमन के दौरान कही। वहीं समाजवादी लोहिया वाहनी नगर अध्यक्ष अमन सप्रा ने अपने साथियों सहित नगर के प्रमुख चौराहे पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
नगर के सराय रोड पर स्थिति सपा लो.वा.नगर अध्यक्ष अमन यादव (सप्रा) के नेतृत्व मैं 21किलो की माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल व प्रदेश महासचिव डॉ भूपेंद्र दिवाकर ,अनिता दिवाकर का आवास पर स्वागत किया। स्वागत के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की बात कही। इस स्वागत दौरान सर्वेश यादव प्रधान (मल्हौसी), अंशुल यादव, संजय यादव, विवेक यादव, रजत कठेरिया सहित अन्य नेतागण कार्यकर्ता मौजूद रहे।देखे भरथना से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट 151131865