उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के बाजपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर 27 सितम्बर को भारत बंद पर मंडी समिति परीसर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने की बैठक। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर तीनों कृषि काले कानून के विरोध में 27 सितंबर को पूरा भारत बंद के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा व संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में किसानों ने मंडी समिति परिसर में बैठक कर रणनीति बनाकर भारत बंद में सभी किसानों व व्यापारियों से सहयोग करने की अपील की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने बताया कि 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर पूरा भारत बंद का आह्वान किया गया है जिसमें किसानों व व्यापारियों साथ बैठक कर सहयोग करने की अपील की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि तीनों कृषि काले कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर 27 सितंबर को पूरा भारत बंद करने का आह्वान किया गया है जिसमें सिर्फ एमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूरा बाजार बंद व चक्का जाम रहेगा।देखें बाजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट 151110606