EPaper SignIn

जैन नगर में पुलिया निर्माण शुरू कराया, जल्द हटेगा खत्ता
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0



मेरठ,जेएनएन। दैनिक जागरण के 'स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ' अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 42 अंतर्गत जैन नगर में विशेष सफाई कराई गई। अभियान में पहुंचे निगम अफसरों ने जनता की समस्याएं सुनीं। काफी समय से बंद पड़े जैन नगर रोड की पुलिया निर्माण को चालू करवाया। सड़क पर फैले कचरे को उठवाया। आश्वस्त किया कि जल्द ही खत्ते का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। विशेष सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 7.30 बजे जैन मंदिर के पास से हुई। सफाई नायक सतीश कुमार के नेतृत्व में जैन नगर की मुख्य सड़कों पर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाई। पेड़ों की छंटाई के बाद पड़ी टहनियां उठवाई। जगह-जगह पड़े कचरे के ढेर उठाए। नालियों की सफाई की। सफाई के बाद चूने का छिड़काव किया। सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय भी पहुंचे।


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात