EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

हिमाचल: - वोकेशनल विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए इंडोर खेलों का आयोजन
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0

हिमाचल प्रदेश, जिला बिलासपुर: राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में विश्व पर्यटन सप्ताह के तीसरे दिन वोकेशनल विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए इंडोर खेलों का आयोजन किया गया। इसमें शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता प्रमुख रही।

इन प्रतियोगिताओं में 15 बच्चों ने भाग लिया। बी वॉक विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. परवेश शर्मा ने किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि कैलोरी जलाने के लिए टेबल टेनिस एक मजेदार और आसान तरीका हो सकता है। इस खेल में चोट और गिरने का खतरा भी काफी कम है। यह खेल आपकी एकाग्रता और सजगता को बढ़ा सकता है।

शतरंज दीमाग को फिट रखने से आपकी कार्यक्षमता में इजाफा करता है। शतरंज का खेल खेलने वाले व्यक्ति की एकाग्रता क्षमता अन्य की तुलना में बहुत अधिक होती है। खेल प्रतियोगिता के तहत शतरंज में प्रथम स्थान नीतीन, द्वितीय विशाल पाराशर और तृतीय स्थान विशाल ने प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस में प्रथम स्थान चेतन कुमार, द्वितीय आर्यन जि और तृतीय स्थान नीतीश कुमार ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में बी वॉक विभाग के प्रो. अमित, प्रो. पूर्वेश, प्रो. विनोद, प्रो. कर्मचंद, प्रो. प्रेम, प्रो. किशोर और गौतम दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 24/09/2021

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail