EPaper SignIn

हिमाचल: - 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर: ग्राम पंचायत रंगड़ में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक वनीत और ममता ने किया। इस आयोजन में युवाओं ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की शुरुआत में युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई। इस अवसर पर स्वयंसेवक वनीत एवं ममता ने बताया कि फिटइंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत युवाओं को फिटनेस की ओर ध्यान देने के लिए और जन-जन तक फिटनेस का संदेश पहुंचाने के लिए नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। इस कड़ी में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं एवं आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवा वर्ग से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें एवं फिट इंडिया अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर स्थानीय युवाओं ने नेहरू युवा केंद्र का इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु आभार भी प्रकट किया।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 24/09/2021


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात