EPaper SignIn

किसान आंदोलन के 300 दिन पूरे!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब 300 दिन पूरे कर चुका है। किसान और सरकार के बीच गतिरोध अभी भी जारी है। आंदोलन के 300 दिन पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान जारी कर कहा कि यह आंदोलन देश के लाखों किसानों की इच्छाशक्ति का सबूत है।

इस अवसर पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि सरकार सीमाओं को खोलने का सपना ना देखे, किसान कानून वापसी तक घर नहीं जाने वाले हैं। वहीं किसान संगठनों ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार हठपूर्वक किसानों की जायज मांगों को नहीं मानने पर अड़ी है। यह स्थिति तब है जब देश में किसानों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।
किसान संगठन ने 27 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद को लेकर अब तैयारियां जोरों से शुरू कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में समाज के विभिन्न वर्गों से किसान संगठन संपर्क कर रहे हैं ताकि किसानों की मांगों को लेकर समर्थन और एकजुटता प्राप्त की जा सके। यह आंदोलन देश के लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन बन गया है।

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन(चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बुधवार को कहा कि जबतक केन्द्र तीन नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेता, तबतक दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान वहां से नहीं हिलेंगे। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार चाहे जितना दबाव डाले लेकिन किसान कानून रद्द होने तक हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर से एक इंच भी नहीं हिलेंगे। सरकार सीमाएं खोलने का सपना ना देखे।

बता दें कि किसान आंदोलन की शुरूआत में तो सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए थे। किसान जहां कानून वापसी की मांग पर अड़े हैं, वहीं सरकार संशोधन की बात कह रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात