गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़) तीर्थ नगरी बृजघाट में सतपाल सिंह की अस्थियां गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा में विसर्जित की गईं। गुरुवार की सुबह सतपाल सिंह पुत्र स्वः हरफूल सिंह के परिजन दिल्ली ईस्ट गोकुलपुर से अपने बड़े भाई की अस्थियां लेकर बृजघाट पहुंचे। तथा गंगा पर अस्थि विसर्जन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। उसके बाद नौका से गंगा के मध्य में जाकर अस्थियां विसर्जित की गईं।
अस्थि विसर्जन पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चार से सतपाल सिंह की अस्थियां उनके भाई डॉक्टर ए आर जोशी व डॉक्टर ए पी जोशी व समस्त परिवार द्वारा गंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान सतवीर सिंह जोशी, अभिषेक जोशी श्याम लाल जोशी सुधीर जोशी, सोमबीर सिंह ,मेहर चंद ,व अपने पोते चिराग जोशी, व प्रथम जोशी, व मौजूद रहे ।