EPaper SignIn

आंगनवाड़ी केंद्रों बाल विकास परियोजना द्वारा कार्यक्रम आयोजित!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



गदरपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी के निर्देशन में पोषण माह के दौरान ग्राम कोपा लाल सिंह में सुपरवाइजरों के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाल विकास परियोजना के अंतर्गत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुनीता देवी द्वारा बाल विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ गोद भराई, अन्नप्राशन, के अलावा कुपोषित बच्चों का वजन भी किया गया। उन्होंने स्तनपान के लाभ बताने के साथ महिला एवं बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। सुपरवाइजर नीमा विष्ट द्वारा बाल विकास परियोजना के अंतर्गत चलाई जा रही नंदा देवी, गौरा देवी, मातृ वंदन, महालक्ष्मी किट योजना एवं वात्सल्य योजना की जानकारियां प्रदान करने के साथ उन से लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी और जिपं सदस्य चंदन नयाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। सुपरवाइजर नेहा एवं प्रियंका द्वारा पांच महिलाओं की गोद भराई भी की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक महानंद ओझा, श्याम सिंह देउपा, कैलाश शर्मा सुपरवाइजर राणा, प्रियंका, दीपा उप्रेती, शफीकन खान, नेहा गढ़कोटी के अलावा कार्य कर्ती पुष्पा, सुनीता, अंजू, कमला जोशी, पुष्पा रावत, शकुंतला, मुन्नी देवी, मिथिलेश बसंती, गीता,दीपा, गंगा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात