हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर: क्षेत्र के तीन युवा पुलिस जवानों की हादसे में मौत से हर कोई स्तब्ध है। भोरंज उपमंडल के दो पुलिस जवानों की मौत के चलते भोरंज क्षेत्र में शोक की लहर हैं। भोरंज उपमंडल की वाहन्वीं पंचायत के गांव झंडवीं ब्राह्मणा का 23 वर्षीय विशाल पुत्र विक्रम चंद वर्ष 2019 में पुलिस में हुआ था। । विशाल की ड्यूटी गगरेट मे थी।
घर में मां पिंकी देवी है। इनके पिता विक्रम चंद वर्षों से दिल्ली में नौकरी करते है। बता दें कि मृतक विशाल व उनके भाई अक्षय कुमार दोनों के भर्ती होने पर परिवार काफी खुश था।
भाेरंज के 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र सुरेश गांव पिदड़ता की मौत होने से गांव में शोक की लहर हैं। मां सुरेशा देवी ने अपना बेटा खो दिया है। मृतक पुलिस जवान के पिता सुरेश कुमार का देहांत हो चुका है। मां सुरेशां देवी गृहिणी है।
तीन पुलिस जवानों के निधन पर विधायक कमलेश कुमारी, कमांडेंट दिवाकर शर्मा, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार सहित सभी क्षेत्रवासियों प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 23/09/2021