राजस्थान के झालावाड़ जिले के पनवाड़ मे दानवास सडक पर सुबह पांच बजे करीब मगरमच्छ ने एक गाय पर हमला कर मार दिया। इसके कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। महावीर नागर, मुकेश सुमन, हैमराज नागर, छीतर लाल सुमन सहित कई किसानों ने बताया कि एक करीब आठ फीट लम्बा मगरमच्छ कालीसिंध नदी से नहर मे बहकर खेतों में पहुंच गया। रात के समय पानी से निकलकर पनवाड़-चलेट सडक पर बीच मे आकर बैठ जाता है। इसके कारण रात मे दिखाई नहीं देने के कारण इस पर चढने का भय रहता है। मगरमच्छ ने सुबह पांच बजे करीब एक गौवंश पर हमला कर मार दिया। मगरमच्छ गड्ढे से निकलकर खेतो मे आस-पास घूमता रहता है। जानवरो के लिए खेतो से चारा काटते समय किसानों मे दहशत का माहौल बना रहता है। इसके कारण अब कई किसान खेतो पर जाने से कतराने लगे है। किसानों ने वनविभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर मगरमच्छ पकडने की मांग की है।
फास्ट न्यूज इंडिया क्षेत्रीय संवाददाता रामराज नागर पनवाड़ 151118495