EPaper SignIn

हिमाचल: गांधी परिवार शिमला में बिता रहा छुट्टियां
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



 

 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी दिनभर छराबड़ा में घर पर रहीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिमला के छराबड़ा में इन दिनों छुट्टियां बीता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार में पिछले दिनों हुई उठापटक के बाद सोनिया गांधी अपने परिवार के साथ पिछले दो दिन से छराबड़ा में प्रियंका गांधी के निजी आवास में आराम फरमा रही हैं। सोनिया गांधी से कांग्रेस के किसी भी नेता को मिलने की अनुमति नहीं दे रखी है। न ही प्रियंका और राहुल गांधी ने पार्टी के किसी नेता या पदाधिकारी मिल रहे हैं। छराबड़ा में घूमने आते समय प्रियंका पार्टी के नेताओं से मिलने से परहेज करती रहीं।

 

फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 23/09/2021


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात