EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

राजस्थान में अलग से बनाया जाएगा कृषि बजट: अशोक गहलोत
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार अगले वित्तीय वर्ष में किसानों के लिए अलग से बजट बनाएगी। विधानसभा में आम बजट से अलग कृषि बजट पेश किया जाएगा। तमिलनाडु सरकार अलग से कृषि बजट मौजूदा वित्तीय वर्ष में बना चुकी है। अब भविष्य में सभी राज्य सरकारें अलग से कृषि बजट पेश करने लगेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसानों के लिए अलग से बिजली कंपनी बनाने का फैसला किया गया है। इस कंपनी के पास खेती की बिजली का वितरण और प्रबंधन करने का काम होगा। किसानों को दी जाने वाली बिजली की दर नहीं बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। सीएम ने कहा कि राजस्थान की फूड प्रोसेसिंग नीति (कृषि प्रसंस्करण) में दो करोड़ रुपये तक के अनुदान का फायदा किसानों के बजाय व्यापारी उठा रहे हैं। किसानों को इस नीति के बारे में पूरी जानकारी नहीं है और न ही कोई इन्हें इस बारे में जानकारी दे रहा है। इसका फायदा व्यापारी उठा रहे हैं।

 देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 9982499848

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail