EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

तेंदुआ जैसा जानवर देखे जाने से दहशत, स्कूल नहीं गए बच्चे
  • 151150206 - NAVNEET KUMAR 0

शाहजहांपुर तिलहर  एक पखवाड़े में तीसरी बार क्षेत्र में तेंदुआ जैसा जानवर देखा गया है। मंगलवार देर शाम गांव गैसरा के पास बाइक सवार युवक को गांव जाते समय रास्ते में तेंदुआ जैसे जानवर दिखाई दिया। उसने ग्रामीणों को बताया तो सभी ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। वन विभाग की टीम ने रात में कांबिंग की लेकिन जानवर का पता नहीं चल सका। परिजन ने बुधवार सुबह बच्चे स्कूल नहीं भेजे।
वन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। छह सितंबर की शाम को गांव रजाकपुर के समीप लोगों ने तेंदुआ जैसे जानवर देखा था। 10 सितंबर की सुबह गांव लखोहा क्षेत्र के ग्रामीणों ने तेंदुआ जैसे जानवर को खेतों की ओर घूमते देखा। जानवर गांव लखोहा से फाजिलपुर और सरैया गांव की ओर जाते देखा गया। मंगलवार शाम तीसरी बार गांव गैसरा से सरफुद्दीनपुर गांव जाने वाले मार्ग पर देखा गया।फतेहपुर गैसरा निवासी कांग्रेस के नेता धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार शाम उनके पड़ोसी गांव का युवक बाइक से जा रहा था। तभी तेंदुआ जैसे जानवर ने सड़क पार की। युवक डर कर गांव की ओर भागा और ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने अपने दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।
वन विभाग के दरोगा अजय टीम के साथ रात में पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र की कांबिंग की, लेकिन कोई जानवर नहीं मिला। वन दरोगा अजय ने बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुआ जैसा जानवर देखने की जानकारी दी थी। आसपास कांबिंग कराई गई है। ग्रामीणों को सचेत रहने की जरूरत है।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail