EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

शाहजहांपुर के जमालपुर में तेंदुए ने किया गाय का शिकार
  • 151150206 - NAVNEET KUMAR 0

शाहजहांपुर,  : ब्लाक भावलखेड़ा के जमालपुर में तेंदुए ने मंगलवार रात बेसहारा गाय का शिकार किया। बुधवार सुबह गाय के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। इसके बाद वहां पिजरा बांधा गया। वहीं ब्लाक ददरौल के घुसगवां गांव के मजरा यादव गौटिया में भी मंगलवार शाम ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। लेकिन, वन विभाग की कांबिग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।

जमालपुर गांव में 15 दिनों में तेंदुआ जंगली सुअर समेत कई पशुओं का शिकार कर चुका है। बुधवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक बेसहारा गाय का शव मिला। मौके पर पग चिह्न मिलने पर ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह को सूचना दी। इसके बाद टीम गांव पहुंची। पग चिह्न तेंदुए के होने से वन विभाग की टीम ने वहां पिजरा लगाया। वहीं, ब्लाक ददरौल के घुसगवां गांव के मजरा यादव गौटिया में मंगलवार शाम भी ग्रामीणों खेत पर तेंदुआ की चहलकदमी देखी। डीएफओ ने रात में ही टीम को गांव भेजा। नलकूप आपरेटर सत्यपाल सिंह यादव के आवास के पीछे लगाए पिजरा के पास एक बकरा भी बांधा है ताकि उसका शिकार करते समय पकड़ा जा सके। एक सप्ताह से वन विभाग की टीम गांव में डेरा डाले है। दिन में भी कांबिग की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों के अलर्ट किया गया है। वह अकेले जंगल की तरफ नहीं जाए। जमालपुर गांव में तेंदुआ ने गाय का शिकार किया है। ग्रामीणों को खेत पर अकेले न जाने को कहा है। अन्य क्षेत्रों में भी कांबिग कराई जा रही है।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail