EPaper SignIn

दीपावली से पहले जगमग और चौड़ी होंगी शहर की सड़कें
  • 151150206 - NAVNEET KUMAR 0



शाहजहांपुर। दीपावली से पहले शहर की सड़कों को जगमग किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सड़कों को स्मार्ट रूप देने की तैयारी चल रही है।
शहर की सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत बरेली मोड से गर्रा फाटक, पुत्तूलाल चौराहा से रोजा, हथौड़ा चौराहा (सुभाष चौराहा) से पुत्तू लाल चौराहा, अटसलिया फाटक से सुभाष चौराहा, लाल इमली चौराहा से सुभाष तिराहा, सुभाष तिराहा से ईदगाह होकर कनौजिया अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग समेत तमाम सड़कों से अतिक्रमण हटवाकर उनको चौड़ा कर दिया है।
इससे बाद इन सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिली है। अब इन सड़कों को स्मार्ट बनाने की तैयारी है। शहर के अंदर आने वाली सड़कों के बीच में जहां डिवाइडर बनाए गए हैं, तो बिजली के खंभे लगाकर उन पर लाइटें लगाने का काम किया जाएगा। नगर निगम के विद्युत विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है।सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने बताया कि नगर निगम अपने फंड से सड़कों को स्मार्ट बनाने का काम कर रहा है। जिन सड़क ों का चौड़ीकरण किया गया है, उनको स्मार्ट रोड बनाने के लिए डिवाइडर के साथ ही रोशनी के लिए लाइटें लगवाने, पाथ-वे बनवाने और पौधरोपण कराने का काम भी करवाया जाएगा।
बताया कि इसकी शुरुआत शहर के पुत्तू लाल चौराहा से सुभाष चौराहा मार्ग और हथौड़ा बुजुर्ग गांव होकर अटसलिया तक जाने वाले मार्ग से की जाएगी। दीपावली से पहले शहर की सड़कों को जगमग करने के लिए खंभे और उन पर लाइट लगवा दी जाएंगी।


Subscriber

173747

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात