EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

नकबजनी के अंतर्राज्यीय गिरोह का किया खुलासा
  • 151158366 - SURESH 0



मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले के गरोठ थाने के अंर्तगत  थाना भानपुरा पुलिस द्वारा नकबजनी के अंतर्राज्यीय गिरोह का किया खुलासा, 05 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, आरोपीगण के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के आभूषण, मूर्तियों सहित कुल 01 लाख रुपए का सामान बरामद--!

 भानपुरा- संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सुनील कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में पुलिस थाना भानपुरा द्वारा नकबजनी के अंतर्राज्यीय गिरोह खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुल 01 लाख रुपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। 

  प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 03.09.2021 को फरियादी हर्ष कैथल नि. भानपुरा द्वारा उसके घर पर दोपहर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर घर की अलमारी में रखे नगदी 12000 रुपये एवं सोने चांदी के जेवरात, मुर्तियां व एक लावा कंपनी का मोबाईल आदि चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर से थाना भानपुरा पर अपराध क्र.408/21 धारा 454,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस थाना भानपुरा द्वारा विवेचना के दौरान तकनीकी कार्य एवं आसूचना संकलन के आधार पर आरोपीगण 1-रानूबाई काछी नि0 रावतभाटा, 2- शेराज नि0 रावतभाटा, 3-राजाराम बाछड़ा नि0 नावली, 4-मनोज उर्फ अश्विन ढोली नि0 भानपुरा एवं 5-दिलशाद अली नि0 रावतभाटा को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपीगण के कब्जे से चोरी गया मश्रुका सोने की झुमकी, मंगल सुत्र, बिछुड़ी, पायजेब, मुर्तियां, एक लावा कंपनी का मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती करीब 01 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किया गया है। आरोपीगण से पूछताछ करने पर थाना भानपुरा के अपराध क्र 436/21 धारा 457,380 भादवि में आरोपियों द्वारा 04-05 दिन पूर्व भानपुरा में दादाबाड़ी जैन मंदिर व नागर माता मंदिर में दानपेटी से करीब 5200 रुपये चोरी करना स्वीकार किया, जो आरोपियों से दानपेटी से चोरी किये रुपये व सामग्री जप्त किये गये हैं। प्रकरण में 03 आरोपीगण शेराज, राजाराम एवं मनोज को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगण रानु एवं दिलशाद नि0 रावतभाटा को नोटिस उपरांत छोड़ा गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कार्यवाही जारी है। 

 

आरोपियों के नाम :- 

 1- राजाराम पिता रामेश्वर बाछड़ा उम्र 21 साल निवासी नावली थाना गांधीसागर

 2- मनोज उर्फ मन्ना उर्फ अश्विन पिता सत्यनारायण ढोली उम्र 33 साल नि0 भानपुरा

 3- शेराज उर्फ गंजु पिता शकुर शाह मुस0 उम्र 30 साल निवासी रावतभाटा

 4- रानु पति भोलाराम काछी उम्र 30 साल नि0 रावतभाटा

 5- दिलशाद अली पिता नौशाद अली उम्र 23 साल निवासी रावतभाटा 

जप्तशुदा मश्रुका :- सोने की झुमकी, मंगल सूत्र, बिछुड़ी, पायजेब, मुर्तियां, एक लावा कंपनी का मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती करीब 1 लाख रुपये।

पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी भानपुरा, सउनि जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्र0आर0 441 राकेश सोलंकी, प्र0आर0 325 रघुवीरसिंह, आर0 881 धर्मेश बैरागी, आर0 107 आलोक गुर्जर, म0आर0 840 खुशबु बांगा, आर0 128 वकील दायमा, आर0 चालक शैतानसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया क्षेत्रीय सँवाददाता गरोठ सुरेश 151158366

 

 


Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail

तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक