EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

बीएल वर्मा बोले, योगी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास को दी रफ्तार
  • 151150206 - NAVNEET KUMAR 0

शाहजहांपुर। जलालाबाद स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री (सहकारिता) बीएल वर्मा ने प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर हर क्षेत्र को विकास को रफ्तार दी है। बुनियादी ढांचे को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में जहां भ्रष्टाचार और माफिया का बोलबाला था, वहीं भाजपा सरकार में दलाल और बिचौलिए परेशान हैं और अपराधी जेलों में कैद है।उन्होंने कहा कि भू-माफिया की 1574 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। बोले- साढ़े चार साल में 15 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण, 520 नए पुल, 5 एक्सप्रेस-वे, तीन विश्वविद्यालय, 51 महाविद्यालय, 26 पॉलीटेक्निक, 33 मेडिकल कॉलेज, 79 प्रशिक्षण संस्थान तथा कई हवाई अड्डों का निर्माण तय समय में पूरा किया गया। कोरोना काल में हर तरह की सरकारी सहायता दी गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव के साथ जनता के बीच कार्य किया।बताया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए 401 भ्रष्ट अधिकारी सरकारी सेवा से बाहर किए गए। साढ़े दस करोड़ परिवारों तक किसान सम्मान निधि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगली बार तीन सौ से ज्यादा सीटें भाजपा को हासिल होंगी और बरेली मंडल में सभी विधानसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, जिला मंत्री रमाकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, के अलावा मनेंद्र सिंह चौहान, आशुतोष गुप्ता, जितेंद्र प्रताप सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail