EPaper SignIn

पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • 151150206 - NAVNEET KUMAR 0



शाहजहांपुर। बरेली ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित 29वीं नॉर्थजोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले की टीम ने नौ स्वर्ण, दस रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर परचम फरहराया है। पदक जीतकर लौटने पर सभी विजेताओं का स्वागत किया गया।ओसीएफ रामलीला मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के जिलाध्यक्ष अग्निवेश गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार व माला पहनाकर सम्मानित किया। शाहजहांपुर ताइक्वांडो एसोशियसन के अध्यक्ष भवनेश निझावन बताया कि प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में अग्रसी श्रीवास्तव ने 20 किग्रा, शर्मिष्ठा सिंह 22 किग्रा, आरोही सेन 32 किग्रा ने स्वर्ण तथा अर्शी ने अंडर 35 किग्रा में कांस्य पद जीता। कैडेट जूनियर बालिका वर्ग में आर्या गुप्ता 47 किग्रा, ईशिता सिंह 48 किग्रा ने स्वर्ण पदक और अल्मीशा ने कांस्य पदक, सीनियर बालिका वर्ग में सना 48 किग्रा ने रजत पदक प्राप्त किया।सब जूनियर बालक वर्ग में आरव गुप्ता 18 किग्रा, औसफ अली 24 किग्रा तथा प्रेम 29 किग्रा ने स्वर्ण पदक, शांतनु मिश्रा, संकित सिंह 33 किग्रा, पृथक सक्सेना 38 किग्रा रजत पदक जीता। संकित सिंह 21 किग्रा, अंकित महली 24 किग्रा, आदित्य पांडेय 45 किग्रा कांस्य पदक पाया। कैडेट बालक वर् में अदनान 62 किग्रा, उकासा 65 किग्रा ने रजत पदक, जूनियर बालक वर्ग में मुनीव 45 किग्रा ने रजत पदक, इल्हाम 42 किग्रा, फैजान 45 किग्रा, अल्ताफ 48 किग्रा, शोएब 50 किग्रा, अमित कुमार यादव ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर बालक वर्ग में इश्तियाक 65 किग्रा, हैदर 78 किग्रा स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। टीम के मुख्य कोच राहुल सिंह, सह-कोच नादिर अली, बालिका कोच आयुषी रस्तोगी, टीम मैनेजर अनल चौधरी रहीं और रेफरी की भूमिका डॉ. सुरेंद्र सिंह ने निभायी। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि का एसोसिएशन के सचिव भवनेश व सचिव हरि सिंह थापा ने स्मृति चिह्न देकर आभार जताया।


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात