यूपी के प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग पर जुल्म ढहा रही है। आम जनता परेशान है। छुट्टा सांड से किसान परेशान है। नौकरी न मिलने से बेरोजगार सड़क पर घूम रहा है। 2022 के चुनाव में यहां की जनता ने सपा की सरकार बनाने का फ़ैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में यह आरोप मढ़े। इसके पूर्व किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का बाबूगंज चतुरपुर शीतला माता मैरिज हाल में ,नौबस्ता नवोदय विद्यालय के पास मैदान में और रायपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। जनसभाओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि किसान को अपने अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।नौजवान बेरोजगारी की राह पर है। महिलाएं सुरक्षित नही है। हर तरफ लूट, हत्या बलात्कारियों का राज चल रहा है। उन्होंने आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को पुन:मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव,राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल,पूर्व विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक मुन्ना यादव,जिलामहासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, शक्ति सिंह, पूर्व जिलापंचायत सुषमा पाल, पूर्व प्रमुख शान्ति सिंह, महिमा गुप्ता, संजय पांडेय, संतोष यादव, राहुल सिंह सौरभ सिंह अश्वनी सोनी इंद्र देव तिवारी ,रामबहादुर पटेल,राजकुमार यादव, इरफान खान, इरशाद सिद्दीकी, मनीष पाल, बबलू यादव, सुरेश यादव,उमेश वर्मा दीपक यादव मीडिया प्रभारी वकार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया जिला संवाददाता प्रतापगढ़ विशाल रावत
151019049