यूपी के प्रयागराज जिले के हंडिया थाने के अंतर्गत प्रयागराज से वाराणसी जाते समय कस्बा हंडिया में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी का पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा डॉ क्रांति तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया | स्वागत सत्कार से गदगद किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए आगामी 2022 के चुनाव में बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोश के साथ तैयारी करने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ क्रांति तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के बारे में जितना किया है किसी भी सरकार में किसानों के हित के लिए कार्य नहीं कराए गए। अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री काशी क्षेत्र सैफुल अब्बास ने कहा कि मुस्लिम समाज का झुकाव जितनी तेजी के साथ भाजपा की तरफ बढ़ा है इससे लगता है कि आगामी 2022 में मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन देने के लिए तैयार है। इस दौरान काशी प्रसाद तिवारी को मोमेंटो देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ क्रांति तिवारी ,सैफुल अब्बास, विधानसभा अध्यक्ष हंडिया ज्ञानेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह ,मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश कुमार बिंद ,अभिषेक पांडेय, विवेक मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी ,शुभम पांडेय ,दिव्यांशु तिवारी ,मोहम्मद सईद ,मोहम्मद शफीक, विपिन नायक ,सौभाग्य ,प्रतीक मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखे हडिया से प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट 151045438