नई दिल्ली PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब नई दिल्‍ली दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी नई दिल्ली Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग नई दिल्ली अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क नई दिल्ली गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य नई दिल्ली Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स दिल्ली World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज जबलपुर प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला नई दिल्‍ली Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी
EPaper SignIn
नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी    

संकल्प यात्रा में आप का 'शक्ति प्रदर्शन !
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0

उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली बदली है वैसे ही उत्तराखंड भी बदल सकता है। उत्तराखंड के लोगों को कमाल कर दिखाना है। हमारी पार्टी में कोई नेता नहीं है बल्कि सभी आम आदमी हैं। हम दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है। हम देश बदलने आए हैं। भ्रष्टाचार मिटाने आए हैं। मर जाएंगे, मिट जाएंगे लेकिन तिरंगे को झुकने नहीं देंगे।

हल्द्वानी में आप आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा के दौरान एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव एक आंदोलन होने वाला है, एक क्रांति होने वाली है। हर बच्चे को नौकरी और रोजगार मिल सकता है। हमने और कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश को बदलने की पूरी तैयारी कर ली है। उत्तराखंड के लोग कमाल करके दिखाएंगे, चाबी आपके हाथ में है।

इससे पूर्व उन्होंने भारत माता की जय, वंदेमातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर लोगों में जोश भरा। पूरी यात्रा में केजरीवाल ने लोगों का अभिवादन हाथ हिलाकर किया। कुछ जगहों पर उन्होंने लोगों पर माला भी फेंकी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा भी की।

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उक्रांद समेत क्षेत्रीय दलो, सपा, बसपा को बड़ी चुनौती दी है। तिरंगा रैली में भीड़ जुटाकर केजरीवाल ने आप को प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में पेश किया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ भागीदारी करने जा रही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का प्रदेश का तीसरा दौरा था। इससे पहले देहरादून में हुई रैली में वह प्रदेश में सत्ता में आने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कर गए थे। रविवार को उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का वादा कर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को पार्टी की ओर खींचने का प्रयास किया।
हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ से जहां आप गदगद है, वहीं आप को मिले जनसमर्थन से उत्तराखंड क्रांति दल, उपपा जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ ही सपा, बसपा को बड़ी चुनौती मिली है। उत्तराखंड राज्य की मांग लेकर उभरी उक्रांद राज्य आंदोलन के बाद आज तक आम जनता को अपने पक्ष में नहीं कर पाई है। उक्रांद का जनाधार लगातार घटता जा रहा है। सपा, बसपा भी प्रदेश की जनता को अपने पक्ष में करने में नाकाम रहे हैं। रैली से साफ हो गया कि आप ने विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ने का मन बना लिया है।
अरविंद केजरीवाल तिरंगा रैली में तो शामिल हुए लेकिन रैली के रामलीला मैदान पहुंचने से पहले ही वह दिल्ली के लिए निकल गए। केजरीवाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचे थे लेकिन केजरीवाल के रामलीला मैदान नहीं आने पर सभी को मायूसी हुई।

तिरंगा संकल्प यात्रा के जरिये पार्टी पदाधिकारियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। यात्रा में शामिल लोग पार्टी पदाधिकारियों के पोस्टर लेकर चल रहे थे। आप ने यात्रा की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा। यात्रा से जुड़ी फोटो, वीडियो खूब शेयर हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804

Subscriber

173829

No. of Visitors

FastMail