नई दिल्ली: अश्लील फिल्म बनाने के आरोप 2 महीने से जेल में बंद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कोर्ट ने जमानत दे दी है। मुंबई की एक अदालत ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। इसके बाद अब आखिरकार राज कुंद्रा को राहत की सांस मिली है।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) राज पर अश्लील फिल्में बनाने और ऐप पर पेश किए जाने का गंभीर आरोप है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ करीब 1500 पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल थी।
आपको बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद थे और कोर्ट से जमानत की गुहार लगा रहे थे। ऐसे में आज एक लंबे वक्त के बाद उनको कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत