पंजाब के साथ राजस्थान कांग्रेस में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं हैं। रविवार सुबह से ही मंत्रियों और विधायकों में मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमों में सक्रियता बढ़ी है। दोनों खेमों के कुछ नेता दिल्ली गए हैं। स्वास्थ्य कारणों से गहलोत अपने सरकारी आवास में ही विश्राम कर रहे हैं, लेकिन वह टेलीफोन के माध्यम से अपने विश्वस्तों और केंद्रीय नेताओं के संपर्क में हैं।
देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 9982499848