20 सितंबर, मोगा, अरोड़ा बिरादरी की बैठक सरप्रस्त अशोक धमीजा, राजेन्द्र वधवा, विजय भी षण टीटू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अरोड़ा बिरादरी यूथ के चेयरमैन व पार्षद साहिल अरोड़ा द्वारा वरिंदर रोमी ग्रोवर को यूथ अरोड़ा बिरादरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र देते साहिल अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ा बिरादरी का उद्देश्य अरोड़ा परिवारों से संबंधित लोगों को एकजुट करना है, ताकि अरोड़ा परिवारों को आ रही समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान करवाया जा सकें। उन्होंने कहा कि अरोड़ा बिरादरी द्वारा धार्मिक कार्यों के साथ सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं। जिसमें मैडीकल कैंप लगाना, रक्त् दान कैंप लगाना तथा शहर को हरा-भरा व सुंदर बनाने के लिए पौधारोपण करना आदि कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर वरिंदर रोमी ग्रोवर ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसे तनदेही से निभाते हुए अरोड़ा बिरादरी के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। इस अवसर पर अरोड़ा बिरादरी के अध्यक्ष राजेन्द्र छाबड़ा, सचिव हरपाल सिंह बत्तरा, जिलाध्यक्ष सोनू अरोड़ा, कैशियर पवन अरोड़ा, जनक राज छाबड़ा, बाल जी, राहुल भारती, गौरव चावला, लखजीत लक्खा आदि उपस्थित थे।
--