हिमाचल प्रदेश, जिला शिमला: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को चार दिवसीय दौरे के उपरान्त आज शिमला के अनाडेल हैलीपैड से गरिमापूर्ण विदाई दी गई। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, एसपी मोनिका भटुंगरू अनाडेल हैलीपैड पर उपस्थित थे।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 20/09/2021