हिमाचल प्रदेश, जिला मंडी: प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा से मिले दिशा-निर्देश के बाद सुकेत व्यापार मंडल सुंदरनगर की कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी शिवराम शर्मा ने की। बैठक में कृष्ण चंद मिंटू को सर्वसम्मति से सुकेत व्यापार मंडल का प्रधान और रतन सिंह नामधारी को महासचिव चुना गया है। जबकि व्यापार मंडल के संयोजक की जिम्मेवारी सुरेश कौशल को दी गई है। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया है।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 20/09/2021