नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (20 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की है। आज सोना (Gold Price) 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,150 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,510 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 46,990 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,400 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने (10 Grams Gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,074 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 46,990 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,138 और 24 कैरेट सोना 47,060 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,083 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,000 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,267 और 24 कैरेट 47,200 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams Gold) पर हैं।