EPaper SignIn

मोटा वराछा में बंद रूम से मिला वृद्ध फाइनेेंसर का शव,
  • 151159993 - AMAR KANT 0



सूरत. मोटा वराछा इलाके में एक वृद्ध के हाथ पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ढूंस कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोटा वराछा निचली कॉलोनी के रूम नम्बर एक से तेज दुर्गन्ध महसूस होने पर स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर पुलिस को खबर की थी। रूम के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।

पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर देखा तो अंदर वृद्ध का शव मिला। जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ढूंसा हुआ था। मौके पर शव की शिनाख्त कन्हाई रामसुंदर (68) के रूप में की गई। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कन्हाई छोटा मोटा फाइनेंस का काम करते थे। वे गांव से समय समय पर सूरत आते थे और अकेले ही रूम में रहते थे। अपने परिचित व्यापारियों से लेनदेन करने के बाद लौट जाते थे।

हत्या में उनके किसी परिचित का हाथ होने की आशांका है तथा शव को देख कर हत्या चार दिन पूर्व हुई होने की संभावना है। पुलिस ने मौत के कारणों को पता लगाने के लिए शव को फोरेन्सिक पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल भिजवा दिया। कन्हाई की हत्या किसने और क्यों की। इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अलग अलग तरिकों से उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात