नई दिल्ली PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब नई दिल्‍ली दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी नई दिल्ली Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग नई दिल्ली अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क नई दिल्ली गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य नई दिल्ली Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स दिल्ली World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज जबलपुर प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला नई दिल्‍ली Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी
EPaper SignIn
नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी    

उत्‍तराखंड में फिर सत्ता में आएगी भाजपा, धामी ही रहेंगे मुख्यमंत्री!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0

देहरादून। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने साफ किया कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही चेहरा होंगे और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और धामी ही मुख्यमंत्री रहेंगे। इसे लेकर पार्टी के मन में कहीं कोई संदेह नहीं है। जोशी ने कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को 'भूतपूर्व पार्टी' करार दिया, तो आम आदमी पार्टी पर राज्य में झूठ फैलाने की कोशिश करने का आरोप जड़ा।

उत्तराखंड दौरे पर आए जोशी शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में है। चुनाव के मद्देनजर पार्टी अपनी रणनीति के तहत काम रही है। भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में 60 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जिसमें हम कामयाब होंगे। टिकट वितरण से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब टिकट आवंटन होगा, तब आधार का सभी को पता चल जाएगा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य की उपलब्धियों का जिक्र भी किया। साथ ही विकास को गति देने के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई।
उत्तराखंड में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच जुबानी जंग और विधायकों के विवाद से संबंधित प्रकरणों पर उन्होंने कहा कि अनुशासन पर पार्टी सख्त है। सभी से बात हो चुकी है। अब न तो कोई पार्टी लाइन से बाहर जाएगा और न अनुशासन ही तोड़ेगा।
जोशी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को कांग्रेस ने राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया, जबकि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। और तो और पूर्व मुंख्यमंत्री हरीश रावत ने जय श्रीराम की बजाय जय गणेश का नारा दिया। अच्छी बात यह है कि रावत ने अगंभीर राजनीतिज्ञ राहुल गांधी को जय गणेश बोलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, लेकिन महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है। इस बारे में रावत को चाहिए कि वह राहुल गांधी को महाराष्ट्र सरकार को समझाने के लिए प्रेरित करें। कांग्रेस में क्या चल रहा है, उन्हें यह देखना चाहिए। कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं और वे भी मानते हैं कि वर्तमान व भविष्य भाजपा का है। कांग्रेस तो भूतपूर्व पार्टी हो गई है।

फौज का अपमान करने वाले मांग रहे वोट

आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए जोशी ने कहा कि फौजी का फोटो दिखाकर वोट मांग रही इसी पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक पर फौज का अपमान किया था। तब आप ने वही भाषा बोली, जो पाकिस्तान बोल रहा था। सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि आप के दिल्ली माडल की हवा निकल चुकी है। अब वह उत्तराखंड में झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को छल रहे हैं। इस छलिया के बहकावे में आने से बचना होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सह चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि मौजूद थे।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail