EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

दो पशुओं पर जंगली जानवर का हमला, एक की मौत दूसरा घायल, तेंदुए के होने की आशंका
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 0

यूपी के जनपद सम्भल के सेवड़ा जसरथ नगला गांव के खेतों में दो पशुओं पर किसी जानवर ने हमला किया। इसमें एक पशु की मौत हो गई जबकि दूसरा पशु घायल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर चुके पशु को दबा दिया और घायल पशु के उपचार की जिम्मेदारी ग्रामीण को सौंपा है। गांव में तेंदुए के हमले की चर्चा है। वन विभाग को सूचना दी है लेकिन देर शाम तक कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
शनिवार की सुबह गांव मंडावली निवासी कल्लू अपने पशुओं के लिए बाजरे की फसल काटने खेत पर गए थे। बाजरे की फसल काटनी शुरू की तो दो पशु दिखाई दिए। घायलावस्था में होने की जानकारी गांव सेवड़ा जसरथ नगला और मंडावली के लोगों को दी। पुलिस को बुलाया गया। मौके पर एक पशु की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे पशु की हालत गंभीर है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं पर तेंदुए ने हमला किया है। एक पशु की गर्दन गायब है। जबकि दूसरा पशु भी ऐसे ही हमले में घायल है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन कोई वन कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि जिन पशुओं पर हमला किया गया है यह छुट्टा पशु थे। रात के समय खेतों में ही रह गए और तेंदुए ने हमला कर दिया। पुलिस ने मृत पशु को दबा दिया है। घायल पशु के उपचार के लिए कल्लू को जिम्मेदारी है। गांव मंडावली और सेवड़ा जसरथ नगला के ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बन गई है। मालूम हो बुधवार को गांव अलिया कल्यानपुर में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया था। एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें तेंदुआ दिखाई दे रहा था लेकिन वन विभाग की टीम को मौके पर कोई पदचिह्न नहीं मिले थे। गांव भवालपुर और काफूरपुर में भी तेंदुआ होने का शोर मचा हुआ है।

सम्भल से ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट- 151030950,

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail