EPaper SignIn

देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार कर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, जुटी भारी भीड़!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार के अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान युवाओं को लुभाने की भरपूर कोशिश की है। उत्तराखंड में केजरीवाल का यह तीसरा दौरा था और उन्होंने युवा वोटरों को लुभाने के लिए छह बड़ी घोषणाएं कीं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। साथ ही सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। आप की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार न मिलने तक हर परिवार से एक युवा को पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी।
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दूसरे दलों में जो अच्छे लोग हैं उनका स्वागत है। अरविंद केजरीवाल आज रविवार को उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर हैं।
हल्द्वानी में मीडिया से मुखाबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
समर्थन में आए कार्यकर्ता और लोग हाथों में तिरंगा लिया संकल्प यात्रा में पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल और कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल के समर्थन में खूब नारेबाजी की गई।
बता दें कि बीते दो महीनों में केजरीवाल देहरादून का दो बार दौरा कर चुके हैं। रविवार को उनका कुमाऊं क्षेत्र का पहला दौरा है।
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात