EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

गांव में लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 0

यूपी के जनपद सम्भल के थाना धनारी क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने करने पर चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को खलीलपुर तिराहे से हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहीं, किशोरी के गांव से ही एक युवक अपनी तीन दोस्तों के साथ किशोरी की रिश्तेदारी में पहुंच गया। युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर रिश्तेदार आ गए। इस पर आरोपी किशोरी और रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

रिश्तेदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को खलीलपुर तिराहे से हिरासत में ले लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ तस्लीम, हसीन, सोनू, सरफरोश उर्फ आंसू के खिलाफ पॉक्सो, छेड़खानी, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुख्य आरोपी युवक तीन माह पहले उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।

सम्भल से ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट-151030950,

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail