EPaper SignIn

बाइक विस्फोट कर भागा आरोपित पकड़ा गया
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश प्रतिनिधि राजस्थान जयलाल नागर 151113047

राजस्थान जयपुर। पंजाब के जलालाबाद में चार दिन पहले 15 सितंबर को हुए बाइक विस्फोट के एक आरोपित को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित सुखविंद्र सिंह को श्रीगंगानगर जिले के बाजूवाला-सलेमपुर मार्ग पर गिरफ्तार किया है। सुखविंद्र सिंह धमाका करने के बाद पंजाब से भाग कर श्रीगंगानगर जिले के राय सिंह नगर इलाके में आ गया था। उसके मोबाइल की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शनिवार देर रात तक सर्च आपरेशन चलाया। पुलिस ने सुखविंद्र सिंह और उसके साथी की फोटो भी लोगों के लिए जारी किए। मुखबिर से मिली सूचना के बाद रविवार सुबह सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

श्रीगंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा ने बताया कि जलालाबाद में हुए बम विस्फोट के उसके राय सिंह नगर इलाके में होने की सूचना मिली थी। सर्च आपरेशन चलाकर सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एक बाइक भी उससे बरामद की गई है, जिसे वह चला रहा था। वह एक ड्राइवर के घर रहा रहा था। ड्राइवर पंजाब में वाहन चलाता था। बाइक विस्फोट में एक युवक बलविंद्र सिंह की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस ने इस साजिश के मुख्य अभियुक्त प्रवीण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सुखविंद्र सिंह पंजाब में फिरोजपुर जिले के चांदीवाला गांव का रहने वाला है।

 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात