EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे नानकमत्ता !
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0

रूद्रपुर । प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को नानकमत्ता पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री धामी के आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है जबकि राज्यपाल का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रातः 8.35 पर देहरादून से चलकर प्रातः 9.50 बजे नानकमत्ता स्थित गुरूनानक एकेडमी में बनाये गये हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा गुरूनानक एकेडमी और गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब जायेंगे। इस बीच करीब एक घंटे का सीएम का समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात प्रातः 11.25 बजे सीएम हैलीकाॅप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। सीएम धामी के अलावा प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह का भी नानकमत्ता गुरूद्वारा पहुंचने का कार्यक्रम है। राज्यपाल गुरमीत सिंह नानकमत्त गुरूद्वारा में पहली बार शीश नवायेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है।
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail