गदरपुर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आयोजित थाना दिवस में पुलिस ने फरियादियों की समस्याओं को सुना
शनिवार को गदरपुर में थानाध्यक्ष सतीश चंद्र कापड़ी व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुछ फरियादियों ने अपनी समस्याओं से पुलिस को अवगत कराया थाना दिवस में पहुंची 5 शिकायतों का पुलिस द्वारा मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया थाना अध्यक्ष सतीश चंद कापडी ने बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद से शनिवार को पहली बार थाना दिवस मनाया गया है जिस कारण पर प्रार्थीओ की संख्या कुछ कम है पुलिस 24 घंटे पीड़ित व फरियादियों की सेवा में तत्पर है! वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर महा के प्रत्येक शनिवार को फरियादियों की समस्याओं को सुना जाएगा और मौके का पर ही समस्या का निस्तारण करने का प्रयास होगा!
इस दौरान थाना दिवस में थानाध्यक्ष सतीश चंद कापडी, उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट,हरवीर सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे!
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804