EPaper SignIn

विद्यालयों एवं छात्रावासों में सुविधाओं के विकास के लिए बजट प्रावधान को मंजूरी
  • 151116453 - SHYAM MOHAN SHARMA 0



डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज जयपुर (राजस्थान) ::श्याम मोहन शर्मा                                                                                          आईडी नंबर :: 151116453   

 

जनजाति समुदाय के समावेशी विकास की दिशा में आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में सुविधाओं के विकास के लिए 10 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है।
इस मंजूरी से 62 आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में मरम्मत, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित काम करवाए जा सकेंगे। साथ ही, 48 छात्रावासों के लिए फर्नीचर क्रय किया जा सकेगा। इससे इन विद्यालयों एवं छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर माहौल के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और इन विद्यालयों एवं छात्रावासों की रैंकिंग में सुधार हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि इस वित्तीय वर्ष के बजट में जनजाति समुदाय के समावेशी विकास के लिए 100 करोड़ रूपए के विकास कोष की घोषणा की थी। यह राशि इसी कोष के माध्यम से स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात