EPaper SignIn

भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन डीसी गार्डन में सम्पन्न हुआ lll
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0



यूपी के जनपद कासगंज में पटियाली विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन डीसी गार्डन में आयोजित किया गया प्रबुद्ध सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। अतिथियों के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा और पटियाली विधायक ममतेश शाक्य रहे। प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने कहा ने कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है। प्रबुद्ध जन व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है। जो आज के नए भारत की परिकल्पना व समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं के अनुसार एक आधुनिक व सुपर पावर के सपने को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
पटियाली विधायक ममतेश शस्क्य ने कहा कि सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास कायम करने के लिए सब का प्रयास बहुत जरूरी है। नारी सशक्तिकरण के लिए भाजपा संकल्पित है। 2022 में प्रदेश की सत्ता पर भाजपा दोबारा काबिज होगी। दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। भारत की पहचान अब शक्तिशाली देश के रूप में हो रही है।वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा ने कहा कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयास अतुलनीय रहे हैं। देश में बनी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन करोड़ों भारतीयों की जाने बचा रही है। किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, निशुल्क गैस, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास आदि जनकल्याण के साथ-साथ नए भारत की नई तस्वीर बयां करती है।शिवपाल सिंह गुरूजी ने सबका आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से कृष्णकांत वशिष्ठ, अरविंद मौर्य,सुशील सोलंकी,भारत गुप्ता, अर्जुन वेस, हरिभान सिंह शाक्य, सोमेश सिंह, नरसिंह कठेरिया,गौरव गुप्ता, नाजिर फौजी, सतपाल शाक्य, मीरा देवी,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे l कासगंज से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट 151022222,

 

 

 


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात