EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

परिवार नियोजन के साधन अपनाने के प्रति किया जा रहा जागरूक ll
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0

यूपी के जनपद कासगंज के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 180 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध हैं।जिले में 1 अप्रैल 2021 से अब तक 64,865 दंपत्ति ने परिवार नियोजन के साधन अपनाए हैं। आशा सभी दंपति को परिवार नियोजन के साधन व छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में जानकारी दी जा रही है।

परिवार नियोजन के नोडल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी सिंह ने बताया कि आशा बहुएं गृह भ्रमण के दौरान नव विवाहित व लक्षित समूह के उन दंपति को चिन्हित किया है जो परिवार नियोजन के किसी साधन को नहीं अपना रहे हैं।

डीपीएम पवन कुमार ने बताया कि एएनएम, स्टॉफ नर्स व आशा ने लाभार्थियों को काउंसलिंग से लेकर बास्केट ऑफ च्वॉइस में मौजूद साधनों से अवगत कराया। इसके अलावा इन साधनों को अपनाने को लेकर भ्रान्ति भी दूर की गई। सेवाओं की उपलब्धता, स्वीकार्यता व प्रोत्साहन राशि की जानकारी देते हुए साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ में साधनों को उपलब्ध भी कराया गया। इच्छुक दंपति का प्री-रजिस्ट्रेशन भी किया गया।

परिवार नियोजन स्पेशलिस्ट राज तोमर ने बताया कि इस वर्ष 1 अप्रैल 2021 से अब तक 68,733 दंपति ने परिवार नियोजन को अपनाया इस दौरान 64 नसबंदी, 752 आईसीयूडी,1691 पीपीआईयूसीडी व 1713 अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगाया गया।
3868 छाया, 6014 माला-एन, 3665 इमरजेंसी कॉन्ट्रेस्टेम गर्भ निरोधक गोली व 50966 कंडोम का वितरण किया गया।

परिवार नियोजन स्पेशलिस्ट ने बताया कि 11सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर पर नसबंदी शिविर आयोजित हुआ, जिसमे 120 लोगों ने परिवार नियोजन के साधनों को अपनाया। इस दौरान 10 नसबंदी, 9 आईयूसीडी, 16 पीपीआईयूसीडी, 9 अंतरा इंजेक्शन, 5 छाया, 11 माला एन व 60 कंडोम का वितरण भी किया गया। कासगंज से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट 151022222,

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail