आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को साधने के लिए भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा खबर है गोंडा जनपद की जहां भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में लगातार फेरबदल कर रही है संगठन को मजबूत करने के लिए सभी मोर्चों पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर आगामी विधानसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने का पूरा माहौल तैयार कर रही है इसी क्रम में पिछड़ों को साधने के लिए गोंडा जनपद के 33 मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है जिसमें इटियाथोक से सियाराम विश्वकर्मा, बहलोलपुर से रक्षा राम मौर्य का मनोनयन किया गया , इनके मनोनयन पर जिला अध्यक्ष अमर किशोर बम बम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, अयोध्या प्रसाद मौर्य , रामकुमार यादव के के मौर्य सहित कई पदाधिकारियों ने इनकी नियुक्ति से हर्ष व्यक्त किया है और आशा की है आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर कर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने में यह अपना अहम योगदान देंगे।