EPaper SignIn

संजीव अग्रवाल बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष
  • 151114024 - DEVINDER KUMAR 0



 पंजाब के मोगा शहर में भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की विशेष बैठक मोगा के शहीदी पार्क में हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सरपाल, प्रदेश मंत्री पंकज चावला, परमिंदर सिंह काका, प्रदेश कार्यालय मंत्री चिराग बत्रा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, महामंत्री बोहड़ सिंह इत्यादि विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस दौरान व्यापार सेल पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य देवप्रिय त्यागी की अगुवाई में भाजपा व्यापार मोर्चा जिलां मोगा का गठन किया गया। जिसमें मोगा से संजीव अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला मोगा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान पंजाब अध्यक्ष दिनेश सरपल की तरफ से प्रसिद्ध समाजसेवी तथा भाजपा व्यापार मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवप्रिय त्यागी को पटियाला नॉर्थ एवं साउथ का व्यापार सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान दिनेश सरपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का व्यापार प्रकोष्ठ पूरे पंजाब भर में व्यापारियों की समस्याओं एवं मुश्किलों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ भारी संख्या में व्यापारी एवं कारोबारी जुड़े हुए हैं। जिनकी तरफ से समय-समय पर व्यापारियों तथा कारोबारियों की समस्याओं से अवगत करवाया जाता है तथा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इन सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाता है । देखे सिटी साउथ मोगा से दवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात