उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के बाजपुर में नगर पालिका बोर्ड द्वारा भौना इस्लाम नगर वार्ड में विकास के उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर सभासद राजदीप तिवारी ने नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते सहित बोर्ड के सभी सदस्यों को सम्मानित किया।बता दें कि भौना इस्लामनगर को नगर पालिका परिषद के परिसीमन क्षेत्र में जोड़ने के बाद भौना इस्लाम नगर में विकास के उत्कृष्ट कार्य बोर्ड द्वारा प्रमुखता से पूर्ण किये जाने पर सभासद राजदीप तिवारी ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित गुरजीत सिंह गित्ते सहित नगर पालिका बोर्ड के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने बताया कि भौना इस्लामनगर को नगर पालिका परिषद के परिसीमन क्षेत्र में जोड़ने के बाद बार्ड में बिजली, पानी, सड़क आदि की बहुत समस्याएं थी इन सभी समस्याओं को सभासद राजदीप तिवारी ने बोर्ड के समक्ष रखा जिनको बोर्ड द्वारा प्रमुखता से सभी विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराया गया इसी के चलते सभासद राजदीप तिवारी द्वारा नगर पालिका बोर्ड के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया है।देखें बाजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट 151110606